Breaking News

बिनावर: लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर, बदायूं। बदायूं जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी 22 वर्षीय सत्यवीर मौर्य का शव नौ दिन बाद आंवला कोतवाली क्षेत्र के पनबड़िया गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची आंवला पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पिता इतवारी लाल मौर्य ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की जबरन शादी उसकी विधवा भाभी से कराई गई थी, जिससे वह संतुष्ट नहीं था। उन्होंने लड़की पक्ष पर दबाव बनाकर यह विवाह कराने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सत्यवीर पिछले नौ दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी आंवला कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

परिवार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!