Breaking News

विकास कार्यों में देरी पर डीएम सख्त, सर्किट हाउस का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश।

विकास कार्यों में देरी पर डीएम सख्त, सर्किट हाउस का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति परखने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरेली मोड़ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित कराने को कहा।

डीएम ने ग्राम सरायखास में करीब 22 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बन रहे सर्किट हाउस के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण की गति धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को दिसंबर के पहले सप्ताह तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सदर तहसील के नए भवनों के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए काम में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के लिए लाल निशान लगवाने को कहा, ताकि विकास कार्यों में बाधा न आए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

  विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक। …