Breaking News

डीएम ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालु लखनऊ के लिए रवाना।

डीएम ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालु लखनऊ के लिए रवाना।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 10 यात्रियों के दल को मंत्रोच्चार के बीच माल्यार्पण कर वाहनों के माध्यम से लखनऊ के लिए भेजा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं को एकत्रित कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विशेष ट्रेन के जरिए सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

यह यात्रा शासन की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ना है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!