Breaking News

अल फरीद मेडिकल सेंटर पर लगा विशाल फ्री हेल्थ कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ।

अल फरीद मेडिकल सेंटर पर लगा विशाल फ्री हेल्थ कैंप, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ।

सहसवान, बदायूं। नगर के काजी मोहल्ला हटिया चौराहे स्थित अल फरीद मेडिकल सेंटर पर एक दिवसीय विशाल निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

आयोजकों के अनुसार दोपहर 2 बजे तक करीब 1700 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 430 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के बाद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

कैंप के आयोजक डॉ. सैयद अब्दुल रशीद ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर किया गया, जो किसी कारणवश बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना उनका उद्देश्य है और वह समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहेंगे।

इस स्वास्थ्य शिविर में कई अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. युसूफ (एमसीएच सर्जन), डॉ. अब्दुल शमी (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. आफताब (एमडी), डॉ. ओबेद (जनरल फिजिशियन), डॉ. प्रणय (एमडी), डॉ. आलोक पांडे (ऑर्थोपेडिक, अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली) सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में खुशी देखी गई और उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!