Breaking News

भीषण आग से गांव में तबाही, दर्जनभर से अधिक मकान राख; मवेशियों की मौत।

भीषण आग से गांव में तबाही, दर्जनभर से अधिक मकान राख; मवेशियों की मौत।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के थाना कम्पिल क्षेत्र के पथरामई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पूरे गांव में भारी तबाही मचा दी।

इस भीषण आग में एक दर्जन से अधिक मकान जलकर राख हो गए। साथ ही घरों में बंधे दर्जनों मवेशी भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। ग्रामीणों की गृहस्थी का सारा सामान, नगदी, बाइक समेत अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!