Breaking News

बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ में कल से शुरू होगी जनपद व मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता।

बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ में कल से शुरू होगी जनपद व मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चंदौली। चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक क्षेत्र स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज, बलुआ में कल दिनांक 16 अक्टूबर से जनपद स्तरीय एवं मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियां विद्यालय परिसर में जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, वहीं मंडल स्तर के प्रतिभागी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को खेल भावना और उत्साह के साथ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए दर्शकगण, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बीरेन्द्र प्रताप तिवारी हैं। उनके साथ वरिष्ठ प्रवक्ता श्री प्रदीप कुमार सिंह, प्रवक्ता श्री मनोज कुमार वर्मा, श्री कमलेश कुमार सरोज, श्री जुगनू मिश्र तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकगण प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

प्रधानाचार्य श्री बीरेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …