Breaking News

सड़क सुरक्षा रैली में छात्राओं ने दिया संदेश—नियमों का पालन ही सुरक्षा की कुंजी : डॉ. आशुतोष।

सड़क सुरक्षा रैली में छात्राओं ने दिया संदेश—नियमों का पालन ही सुरक्षा की कुंजी : डॉ. आशुतोष।

जयशंकर मिश्रा 

चहनियां (चंदौली)। मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में गठित सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित इस रैली में छात्राओं ने चहनियां कस्बे में घूमकर तख्तियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। रैली को मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह और निदेशक अवनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा एवं संस्थान की पूर्व प्रबंधक की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने का एकमात्र उपाय है—यातायात नियमों का पालन। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है और हमेशा हेलमेट व सेफ्टी गियर पहनकर ही सड़क पर निकलें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे समाज को जागरूक करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, डॉ. राजेश सिंह, अमरजीत यादव, आनंद प्रकाश पांडेय, डॉ. कौटिल्य चंदेल, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीतेश कुमार मिश्रा ने किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!