Breaking News

दहगवां: प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शंखनाद, ग्रामीणों को दी नामांकन की सीख।

दहगवां: प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शंखनाद, ग्रामीणों को दी नामांकन की सीख।

दहगवां (बदायूं)। शिक्षा की अलख जगाने और बच्चों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड दहगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय के स्टाफ ने रैली के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से विद्यालय में पंजीकरण कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इसलिए कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के इंचार्ज के.के. गौतम और पूरी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक मनोज कुमार यादव, मौसिन रजा, जितेंद्र कुमार राजपूत, राकेश कुमार, सोनपाल सिंह, संजीव सक्सेना, जगदीश यादव, संतोष कुमार वर्मा, राम नरेश पाल, बृज भूषण चौहान, मनीष कुमार कौशिक, सतेंद्र डोगर और हुकुम सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!