Breaking News

एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग पर निगम कर्मचारी हड़ताल पर, बरेली में सफाई व्यवस्था हुई ठप।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग पर निगम कर्मचारी हड़ताल पर, बरेली में सफाई व्यवस्था हुई ठप।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली नगर निगम में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और नगर आयुक्त सहित निगम कर्मचारियों के बीच हुए विवाद और धक्का-मुक्की के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना से नाराज़ कर्मचारियों ने विरोधस्वरूप अचानक कामकाज ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। हड़ताल शुरू होते ही नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह, कचरा निस्तारण, और वाहन संचालन जैसी सभी प्रक्रियाएँ रोक दी गई हैं। नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपित एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। विरोध के रूप में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियाँ निगम कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी गईं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। शहर के अधिकांश इलाकों में कचरे के ढेर लगने लगे हैं, जिससे नागरिकों में गंदगी और दुर्गंध को लेकर नाराज़गी बढ़ रही है।

वहीं, प्रशासन ने हालात सामान्य करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कर्मचारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की प्रक्रिया शुरू की है ताकि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। फिलहाल, बरेली शहर कचरे के संकट से जूझ रहा है और नागरिकों की निगाहें प्रशासनिक हस्तक्षेप और वार्ता के परिणामों पर टिकी हैं।

बाइट :- बाइट राज कुमार कर्मचारी नेता नगर निगम।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …