Breaking News

चंदौली: नए सत्र में तिलक व पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत, बच्चों में दिखा उत्साह।

चंदौली: नए सत्र में तिलक व पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत, बच्चों में दिखा उत्साह।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चन्दौली। चहनियां क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में नए शैक्षिक सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव व शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया, जिससे विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि नया सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है और पहले ही सप्ताह में कक्षा 1 में 12 बच्चों का प्रवेश कराया गया है। शासन के निर्देशानुसार “स्कूल चलो अभियान” के तहत अप्रैल माह में विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है।

विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाकर नए विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। साथ ही समय सारिणी के अनुसार पठन-पाठन कार्य भी नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर नंद कुमार शर्मा, पूजा सिंह, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, ब्रजेश मिश्रा, उमा चौबे, उमेश, प्रदीप सिंह, रूबी सिंह, गौतमलाल, ममता, रामभजन, सुशीला देवी, मंजू देवी, आंगनवाड़ी सहायिका मंजू सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!