Breaking News

कासगंज: वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 बाइक व नशीला पदार्थ बरामद।

कासगंज: वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 बाइक व नशीला पदार्थ बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 1120 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, जनपद में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कासगंज-सोरों मार्ग स्थित जिला अस्पताल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से नशीला पदार्थ और चोरी की बाइक बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर जिला अस्पताल के पीछे जंगल से 8 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम उमेश, कल्लू (निवासी बक्सर, थाना सहसवान, बदायूं), नरेश (निवासी हसनपुर, थाना गंगीरी, अलीगढ़), चमन (निवासी गफूरगंज, थाना मारहरा, एटा) और योगेंद्र (निवासी करियाबैन, थाना जरीफनगर, बदायूं) बताए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!