Breaking News

चंदौली: शिक्षिका अलिशा मौर्या का राज्य स्तर पर चयन, डीएम ने किया सम्मानित।

चंदौली: शिक्षिका अलिशा मौर्या का राज्य स्तर पर चयन, डीएम ने किया सम्मानित।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियां, (चंदौली)। के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की सहायक अध्यापिका अलिशा मौर्या ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने अलिशा मौर्या को ‘सत्यमेव जयते’ अंकित भारत के प्रतीक चिन्ह के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों में खुशी का माहौल देखा गया।

जानकारी के अनुसार, षष्टम् कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 19 जनवरी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में किया गया था, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के शिक्षकों ने भाग लिया। 27 जनवरी को घोषित परिणाम में उच्च प्राथमिक स्तर गणित वर्ग में अलिशा मौर्या का चयन राज्य स्तर पर हुआ।

अलिशा मौर्या को एक कर्मठ और समर्पित शिक्षिका माना जाता है। उनके मार्गदर्शन में पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!