Breaking News

चहनियां में दबंगई: अराजकतत्वों ने ट्रैक्टर से तोड़े बिजली के दो पोल, कई गांवों में छाया अंधेरा।

चहनियां में दबंगई: अराजकतत्वों ने ट्रैक्टर से तोड़े बिजली के दो पोल, कई गांवों में छाया अंधेरा।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बीती रात अराजकतत्वों की एक बड़ी लापरवाही और दबंगई सामने आई है। सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने मार्ग के किनारे लगे 440 वोल्ट के दो बिजली के खंभों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल और तार टूटकर खेत में गिर पड़े। इस घटना के कारण सरौली सहित आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है, जिससे हजारों की आबादी अंधेरे में डूब गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरौली गांव से होकर हसनपुर, जमालपुर, महमदपुर और टाण्डा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे ये खंभे लगे थे। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक ट्रैक्टर चालक वहां से गुजर रहा था, जिसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खंभों में टक्कर मार दी। खंभे गिरने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके की ओर दौड़ते, तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। पंखे और मोटर शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे पेयजल का संकट भी गहराने लगा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी है। विभाग की ओर से जल्द ही नए पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों को अंधेरे और गर्मी में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुलिस और विभाग अब फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटे हैं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!