Breaking News

बलरामपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’: 67 लाख से अधिक के मादक पदार्थ भस्मीभूत।

बलरामपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’: 67 लाख से अधिक के मादक पदार्थ भस्मीभूत।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बलरामपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए करीब 67 लाख 89 हजार रुपये मूल्य के भारी मात्रा में मादक पदार्थों को मंगलवार को विधिवत नष्ट कर दिया गया।

यह पूरी प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। जानकारी के अनुसार, जनपद के थाना कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, जरवा, गैसड़ी और पचपेड़वा से संबंधित कुल 21 अभियोगों में बरामद 30 किलो 982 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस, गांजा, स्मैक आदि) का विनिष्टीकरण किया गया। इन पदार्थों के सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हेतु बलरामपुर चीनी मिल्स के पावर प्लांट का चयन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए, उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ के माध्यम से सभी मादक पदार्थों को जलाकर भस्मीभूत किया गया। विनिष्टीकरण की यह महत्वपूर्ण कार्यवाही क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री की गरिमामयी उपस्थिति और गठित विशेष कमेटी की सीधी निगरानी में पूर्ण हुई। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के नशा तस्करों में हड़कंप है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Byte- विशाल पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!