Breaking News

बदायूं: हजरतपुर पुलिस ने पॉक्सो मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

हजरतपुर पुलिस ने पॉक्सो मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना हजरतपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 06/26, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील पुत्र लालसिंह निवासी ग्राम महरौली, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को गढ़िया शाहपुर तिराहे से हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय बदायूँ के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!