Breaking News

बलरामपुर: ईंट भट्ठा पर मजदूरों से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

ईंट भट्ठा पर मजदूरों से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रिंट के शुक्लागंज गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी को लेकर हुए विवाद में भट्ठा संचालक व उसके परिजनों पर मजदूरों से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्लागंज निवासी मोहम्मद कलीम ने थाना श्रीदत्तगंज में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जीवन यापन के लिए स्थानीय ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। आरोप है कि कौड़ी (हिसाब) न लिखने की बात को लेकर भट्ठा मालिक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और भाई को भी आरोपितों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कुछ समय के लिए बंधक बनाकर रखा गया और किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई।

मोहम्मद कलीम का कहना है कि घटना के बाद से भट्ठा मालिक और उसके परिजन लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Byte- पीड़ित

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!