Breaking News

बिसौली: पंजाब नेशनल बैंक की अनोखी पहल, ग्राहकों का मिठाई खिलाकर किया सम्मान।

बिसौली: पंजाब नेशनल बैंक की अनोखी पहल, ग्राहकों का मिठाई खिलाकर किया सम्मान।

आई एम खान 

बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में इन दिनों ग्राहकों का स्वागत कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला। बैंक शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राहकों को न केवल बैंक की सेवाओं से जोड़ा, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित भी किया। बैंकों की पारंपरिक कार्यशैली और औपचारिक माहौल से हटकर शाखा प्रबंधक का यह आत्मीय अंदाज ग्राहकों के लिए एक सुखद अनुभव रहा।

शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि बैंक केवल वित्तीय लेनदेन का जरिया नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ एक मजबूत और आत्मीय रिश्ता बनाना भी हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने बैंक के नियमित और सम्मानित ग्राहकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। बैंक द्वारा की गई इस पहल की स्थानीय स्तर पर खूब प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर अंकित शर्मा, दोहा शब्बीर अंसारी, लोकेश यादव, फील्ड ऑफिसर आकाश कुमार, विकास यादव, कौशल कुमार और आकाश कुमार सहित बैंक का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!