Breaking News

बिसौली: अशोक कुमार बने भाकियू टिकैत के बरेली मंडल प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी।

अशोक कुमार बने भाकियू टिकैत के बरेली मंडल प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने संगठन विस्तार के क्रम में बिसौली के अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। अशोक कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसानों की समस्याओं को मंडल स्तर पर मजबूती से उठाने और संगठन की नीतियों को धरातल पर क्रियान्वित करने के उद्देश्य से सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और किसानों में हर्ष का माहौल है।

अशोक कुमार की नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें फूल-मालाओं के साथ बधाई दी। इस दौरान अशोक कुमार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा किसानों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान कराना रहेगी। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त मंडल प्रवक्ता को शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!