Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

बिसौली: मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं के अधिकारों, उनके आत्मरक्षा के उपायों और महिला अपराधों की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने आमजन को सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में बताते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उचित उपयोग की जानकारी दी, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में वे त्वरित मदद प्राप्त कर सकें। इस दौरान महिला कांस्टेबल लक्ष्मी के साथ ही महिला कांस्टेबल पलक, उन्नति और स्वाति सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …