Breaking News

बिसौली: मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का खतरा, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह।

बिसौली: मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का खतरा, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह।

आई एम खान 

बिसौली: तेज गर्मी, उमस और बीच-बीच में अचानक हो रही बारिश के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम का यह बदलाव लोगों की सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, जिससे संक्रमण और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों का मानना है कि इस दौरान बरती गई थोड़ी सी लापरवाही भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी ने आमजन को सचेत करते हुए बताया कि दिन में पड़ने वाली तेज धूप और उसके बाद अचानक हुई बारिश के कारण तापमान में जो बदलाव आ रहा है, वह स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना, बारिश में भीगने के बावजूद समय पर कपड़े न बदलना और खान-पान के प्रति बरती गई लापरवाही स्वास्थ्य बिगड़ने का बड़ा कारण बन रही है।

डॉ. माहेश्वरी ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी ढिलाई न बरतें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने और बाजार के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस हो, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सकों की इस सलाह का पालन कर लोग खुद को बदलते मौसम के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रख सकते हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!