Breaking News

बिसौली: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और डंपर समेत तीन वाहन जब्त।

बिसौली: अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और डंपर समेत तीन वाहन जब्त।

आई एम खान 

बिसौली: तहसील क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में अवैध खनन के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन, मिट्टी से भरा डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया। प्रशासन की अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मुखबिर के माध्यम से धिमरपुरा गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा। वहां बड़े पैमाने पर जमीन की खुदाई की गई थी, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि लंबे समय से यहां अवैध खनन का कार्य चल रहा था। प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से खनन में उपयोग हो रहे सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया।

तहसीलदार ने जानकारी दी कि जब्त किए गए सभी वाहनों को इस्लामनगर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है और नियमानुसार उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध खनन माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …