Breaking News

बिसौली: सरकारी बैंक का कर्ज न चुकाने वाले डिफाल्टरों पर तहसील प्रशासन सख्त, कुर्की की चेतावनी।

बिसौली: सरकारी बैंक का कर्ज न चुकाने वाले डिफाल्टरों पर तहसील प्रशासन सख्त, कुर्की की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली। सरकारी बैंकों का ऋण लेकर उसे समय पर जमा न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को नायब तहसीलदार मो. हारिस खान और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा बिसौली के प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बैंक व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध वसूली अभियान चलाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के डिफाल्टरों में हड़कंप मचा रहा।

अभियान के दौरान टीम ने राकेश बाबू, अलबेले सिंह, अरविंद और सुरेंद्र सिंह समेत अन्य बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार मो. हारिस खान ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार के स्पष्ट निर्देश पर यह विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो बकायादार अभी भी कर्ज की राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि इसके बाद भी राशि जमा नहीं की गई, तो आरसी जारी करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त और कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान पीएनबी शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने बकायादारों को आगाह किया कि बैंक का पैसा जनहित और विकास कार्यों के लिए होता है, जिसे समय पर लौटाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कर्ज अदायगी में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध तहसील प्रशासन का सहयोग लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान में अंकित शर्मा, आकाश कुमार, संग्रह अमीन कुंवरपाल, अवधेश कुमार और कौशल कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!