Breaking News

बदायूँ: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

बदायूँ: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

बदायूँ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में तैनात न्यायालय सुरक्षा के एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गुरुवार सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

मृतक दरोगा मेघ श्याम गौतम पिछले करीब एक साल से मधुबन कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरोगा को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक विकेश राठौर को इसकी जानकारी दी।

मकान मालिक ने कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देख सभी दंग रह गए। दरोगा का शव खिड़की की ग्रिल से अंगोछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक सिंह और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

फाइल फोटो 

बाइट: एसएसपी अंकिता शर्मा

बाइट: मकान मालिक विकेश राठौर

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!