Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू, बच्चों को मिल रहा आत्मरक्षा का हुनर।

डी पॉल स्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू, बच्चों को मिल रहा आत्मरक्षा का हुनर।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी कर रहे हैं। प्रशिक्षण केरल से आए प्रशिक्षक रोमियो रेजिमोन द्वारा दिया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ताइक्वांडो आत्मरक्षा की एक प्रभावी और अनुशासित विधा है, जिसका विकास 20वीं सदी की शुरुआत में कोरिया में हुआ था। वर्तमान में यह एक लोकप्रिय ओलंपिक खेल के रूप में भी विश्वभर में पहचान बना चुका है।

प्रशिक्षक ने बताया कि ताइक्वांडो केवल शारीरिक लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और नैतिक मूल्यों को भी विकसित करता है। नियमित अभ्यास से बच्चों में स्टैमिना, लचीलापन और मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही आत्मरक्षा कौशल विकसित होने के साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ-साथ वजन नियंत्रण और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!