Breaking News

बिसौली: जन समस्याओं को लेकर सपाईयों का हल्लाबोल, तहसील पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: जन समस्याओं को लेकर सपाईयों का हल्लाबोल, तहसील पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एकजुट हुए सपाईयों ने गैस, बिजली और खाद की किल्लत को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को अपनी मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने गैस उपभोक्ताओं की पीड़ा को साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस केवाईसी और डीएसी नंबर के नाम पर आम उपभोक्ताओं को बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पात्र उपभोक्ताओं को बिना किसी अड़चन के समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी ने बिजली संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि अघोषित विद्युत कटौती के कारण किसानों की तैयार फसलें खेतों में सूख रही हैं। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 से 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों का नुकसान न हो।

विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र सिंह यादव ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि गैस एजेंसियों की मनमानी चरम पर है। बुकिंग के बावजूद शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45-45 दिनों तक उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खाद की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अल्ताफ हुसैन, सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, प्रधान रामबाबू, एड. जुगेंद्र सिंह, एड. इकरार अहमद, सतपाल सिंह, ईशपाल सिंह, अवनीश कुमार, सौरभ कुमार, सज्जन कुमार सिंह, मो. मुनाजिर, राजेंद्र सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!