Breaking News

सहसवान: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न: अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव।

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न: अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे डेस्क

सहसवान, बदायूं। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता का असर अब उत्तर प्रदेश के जनपदों में भी साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास व कैंप कार्यालय पर इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।

जीत की खुशी में पूरा वातावरण ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी की गूंज से सराबोर नजर आया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और पारंपरिक ‘झालमुड़ी’ का आनंद लेते हुए अपनी खुशी साझा की। इस दौरान कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

विजय उत्सव को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान में देश के लगभग 80 प्रतिशत भूभाग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सेवा और सुशासन का संकल्प पूरा कर रही हैं। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि गरीब कल्याण और सुरक्षा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता ही इस बड़ी जीत का आधार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दावा किया कि बंगाल और असम की जीत ने विपक्षी दलों की नींव हिला दी है और इसका सीधा सकारात्मक असर आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों पर पड़ेगा, जहाँ भाजपा जीत की हैट्रिक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान अनुज माहेश्वरी ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष में अब स्पष्ट रूप से घबराहट देखी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विजय से प्राप्त ऊर्जा को संकल्प में बदलें और आने वाले चुनावी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। इस गरिमामय समारोह में नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, पूर्व विधानसभा संयोजक अवधर शर्मा, नामित सभासद मैदान लाल शाक्य सहित बॉबी कोली, आकाश वाल्मीकि, दीपक बॉस, देवेंद्र प्रजापति, जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी और आदर्श सक्सेना जैसे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मसर्रत, राजेंद्र कश्यप, ओमपाल, भावेश, दानिश और फ़राज़ सहित सैकड़ों की संख्या में उत्साही कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …