Breaking News

बिसौली: एसपी देहात का बिसौली कोतवाली में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा।

एसपी देहात का बिसौली कोतवाली में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा।

आई एम खान 

बिसौली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने शनिवार को बिसौली कोतवाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय, बंदीगृह तथा थाने की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने थाने में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय और बंदीगृह की व्यवस्थाओं को भी परखा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मी शालीन और मधुर व्यवहार करें तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से जुड़े मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

एसपी देहात ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य थाना व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाना बताया गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!