Breaking News

बिसौली में ड्राइवर्स डे पर चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, केक काटकर दी शुभकामनाएं।

बिसौली में ड्राइवर्स डे पर चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, केक काटकर दी शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित इंडियन ऑयल के मैसर्स ए.आर. फिलिंग सेंटर पर गुरुवार को ड्राइवर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें चालकों की निशुल्क आंखों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में जनपद के इंडियन ऑयल सेल्स ऑफिसर अक्षत सहाय और डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने वाहन चालकों के साथ केक काटकर ड्राइवर्स डे मनाया। दोनों ने उपस्थित चालकों को दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सेल्स ऑफिसर अक्षत सहाय ने चालकों और वाहन मालिकों को इंडियन ऑयल के एक्स्ट्रा पावर फ्लीट कार्ड के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लीट कार्ड के माध्यम से वाहन मालिकों और चालकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। वहीं डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने वाहन चालकों से अपने वाहनों के फ्लीट कार्ड बनवाने की अपील की।

कार्यक्रम में रोहित कुमार, मुकुंद प्रकाश, आसिफ, अक्षय, सचिन, धर्मपाल, प्रेमवीर, राम खिलाड़ी, रजनीश, योगेश, किशोर, नन्हे, धीरेन्द्र और देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली: जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे।

जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत, महिला समूह ने लगाए छायादार व औषधीय पौधे। आई एम …