Breaking News

बिसौली: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जन शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण।

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जन शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की कोतवाली बिसौली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस में दो लोग भूमि पैमाइश से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत के समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भी पुलिस से जुड़ी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र एवं पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!