Breaking News

बिसौली: होली पर नगर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

होली पर नगर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में होली पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद बिसौली के अध्यक्ष अबरार अहमद ने पालिका कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और अन्य जन सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

चेयरमैन ने नगर के सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जलकल विभाग के कर्मचारियों को होली के दिन निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ओवरहेड टैंकों को पहले से भर लिया जाए, ट्यूबवेल के माध्यम से नियमित जलापूर्ति जारी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर भी तैयार रखे जाएं।

अबरार अहमद ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। नगर पालिका प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!