Breaking News

बिसौली: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम राशि कृष्णा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम राशि कृष्णा।

आई एम खान 

बिसौली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा ने मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम ने एईआरओ एवं बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा निर्देशों की अनदेखी या कार्य में शिथिलता पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़े जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!