Breaking News

बिसौली: जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश।

बिसौली: जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं, एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत को हल्के में लेना स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरतें, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान गांव सुजानपुर के निवासी खुशीराम ने चकमार्ग की पैमाइश कराने की शिकायत की, वहीं ग्राम कुर्वी की निवासी गंगा देवी ने अपने खेत की पैमाइश से संबंधित समस्या रखी। इन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने संबंधित क्षेत्रीय लेखपालों को मौके पर जाकर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निपटारे में लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उदासीनता बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ न्याय किया जाएगा। इस दौरान स्टेनो जहीर आलम सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!