Breaking News

बिसौली: जन शिकायतों में लापरवाही पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल निलंबित।

बिसौली: जन शिकायतों में लापरवाही पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल निलंबित।

आई एम खान 

बिसौली। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। समीक्षा बैठक के दौरान शिकायतों के निपटारे और राजस्व मामलों में लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने पर उन्होंने नागपुर नूरपुर में तैनात लेखपाल राहुल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है और भविष्य में भी विभागीय जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी, मुनेश पाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, धनपाल सिंह, सर्वेश कुमार और बलवीर सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!