Breaking News

शाहजहाँपुर: थाना समाधान दिवस पर कोतवाली में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश।

शाहजहाँपुर: थाना समाधान दिवस पर कोतवाली में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को थाना कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत एवं उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से की।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी मतभेद और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी पंकज पंत और उप जिलाधिकारी संजय कुमार पांडे ने संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि विवादों का स्थाई समाधान हो सके। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निराकरण पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से किया जाएगा।

इस अवसर पर कोतवाली पुलिस से प्रदीप राय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करने का संकल्प दोहराया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!