Breaking News

बिसौली: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन पर हुआ मेंटेनेंस, एसडीओ ने दिए सतर्कता के निर्देश।

बिसौली: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन पर हुआ मेंटेनेंस, एसडीओ ने दिए सतर्कता के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बिसौली सब स्टेशन पर व्यापक मेंटेनेंस कार्य कराया गया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने स्विच यार्ड में विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ पावर परिवर्तन की आवश्यक मरम्मत का कार्य पूरा किया।

नवागत उप खंड अधिकारी (एसडीओ) विकास राजपूत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली का लोड अचानक बढ़ने से तकनीकी खराबी आने की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए सभी फीडरों की गहन जांच की जा रही है ताकि ओवरलोडिंग और फॉल्ट जैसी समस्याओं से बचा जा सके और लाइनों में बार-बार ब्रेकडाउन न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों तेज गर्मी, आंधी और बारिश के दौरान ट्रिपिंग, तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं से विभाग ने सबक लिया है। इसी के चलते इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जेई दिनेश कुमार, हर्ष सहित विभागीय कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!