Breaking News

बिसौली: सोमवती अमावस्या पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स ने किया शरबत वितरण।

बिसौली: सोमवती अमावस्या पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स ने किया शरबत वितरण।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा नगर में शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच किए गए इस पुनीत कार्य से राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ठंडे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलाया। इस दौरान अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय और सेक्रेटरी साक्षी गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा को ही सच्ची सेवा बताया।

शरबत वितरण में पिंकी वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आदित्य गुप्ता, मुनीश गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, अंजली, रेनू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुप्रीत गुप्ता, हिमानी गुप्ता, रजनीश शर्मा, श्रुति शर्मा, तरुण गुप्ता, कनक गुप्ता, डॉ. गौरव, गर्व, मनीष वार्ष्णेय तथा निशा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!