Breaking News

बिसौली: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें पात्रता और जरूरी शर्तें।

बिसौली: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जानें पात्रता और जरूरी शर्तें।

आई एम खान 

बिसौली: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन विद्यालयों में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

नवोदय विद्यालय सीकरी के प्राचार्य भगत सिंह ने एक विशेष वार्ता के दौरान क्षेत्र के सभी पात्र छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए केवल वही छात्र-छात्राएं पात्र माने जाएंगे, जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं।

प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से पहले और 31 जुलाई 2017 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, जो छात्र पहले ही कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं अथवा जो पिछले वर्षों में कभी नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे इस बार परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और परीक्षा से जुड़ी अन्य सभी विस्तृत जानकारियां नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहाँ से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …