Breaking News

कासगंज: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, रसोइया महिला की मौत, लखनऊ में तैनात कांस्टेबल गंभीर घायल।

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, रसोइया महिला की मौत, लखनऊ में तैनात कांस्टेबल गंभीर घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली प्राथमिक विद्यालय की रसोइया की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उन्हें छोड़ने जा रहे लखनऊ में तैनात कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया, और पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली सहावर क्षेत्र के गांव नगला चौबे निवासी राहुल (30) पुत्र रामगुलाम, जो लखनऊ के गोसाईगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, रविवार को अपनी चचिया सास चांदनी पत्नी ब्रजपाल (करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम नारोशा, थाना नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद, को बाइक द्वारा गांव से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर गांव खरपरा के निकट पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठीं चांदनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राहुल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतका चांदनी अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं। वह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर से वह सफर पर निकली थीं, वहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने की खबर सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में मातम पसरा है और परिजन इस असमय हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …