Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नागपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान 1090, 112 समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला उप निरीक्षक ने कहा कि किसी भी घटना को छुपाने के बजाय तुरंत सूचना देना जरूरी है, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पलक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!