Breaking News

बिनावर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिनावर में सनसनी—आत्महत्या की आशंका।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिनावर में सनसनी—आत्महत्या की आशंका।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर (बदायूं)। कस्बा बिनावर में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी बिनावर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सुबह करीब 9 बजे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पीछे स्थित अपने प्लॉट पर गए थे। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके उनके शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था, वह अकेले ही रहकर जीवन यापन कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!