Breaking News

बिसौली: हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

आई एम खान 

बिसौली। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर की मंडी समिति परिसर में अमित अग्रवाल एवं विनय अग्रवाल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हनुमान जी की आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में भोजन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन में सेवा भाव और धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अमित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, अजय पाल, हरिशंकर अग्रवाल, रामकिशोर, अर्जुन, पप्पू, प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …