Breaking News

बिसौली: हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत।

बिसौली: हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत।

फैजगंज बेहटा (बदायूं): मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दांवरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कस्बा फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर-6 निवासी कुलदीप (पुत्र ओमकार) और संजीव (पुत्र सियाराम) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से मुंडिया धुरेकी स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने जा रहे थे। तभी बिसौली की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप के भाई कमल सिंह ने बताया कि कुलदीप महज चार दिन पहले ही मुंबई से मजदूरी कर घर लौटा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ दिन अपनों के बीच रहेगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!