Breaking News

बिसौली: संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य श्रीराम कथा: महाराज सुमित सत्यनारायण बोले— धर्म की स्थापना और भक्तों के उद्धार के लिए होता है प्रभु का अवतार।

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य श्रीराम कथा: महाराज सुमित सत्यनारायण बोले— धर्म की स्थापना और भक्तों के उद्धार के लिए होता है प्रभु का अवतार।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर के प्रतिष्ठित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की जा रही संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास पूज्य महाराज श्री सुमित सत्यनारायण आचार्य जी महाराज ने व्यासपीठ से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की रक्षा और अधर्म का विनाश करने के लिए पावन धरा पर अवतार लेते हैं। उन्होंने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह परब्रह्म परमात्मा अपनी लीलाओं के माध्यम से संसार में धर्म के सच्चे आदर्शों की स्थापना करते हैं और अपने अनन्य भक्तों का कल्याण कर उनका उद्धार करते हैं।

महाराज श्री ने राम जन्म के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए शिव-पार्वती संवाद का बेहद सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब माता पार्वती ने परमपिता भगवान शिव से प्रभु श्री राम के इस पृथ्वी पर जन्म लेने के मुख्य कारणों के विषय में जिज्ञासा प्रकट की, तब महादेव ने उन्हें समझाते हुए कहा कि ‘राम जन्म के हेतु अनेका, परम विचित्र एक ते एका’।

अर्थात भगवान के इस धरा पर अवतरित होने के कोई एक नहीं बल्कि अनेक कारण हैं, और वे सभी कारण अपने आप में अत्यंत अलौकिक, विचित्र और कल्याणकारी हैं। इस दिव्य धार्मिक आयोजन के दौरान श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के सम्मानित सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और महिला श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भक्तिभाव के साथ आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!