Breaking News

बिसौली: जरूरतमंद बिटिया के विवाह में जायन्ट्स ग्रुप बना सहारा, भेंट की गृहस्थी की सामग्री।

बिसौली: जरूरतमंद बिटिया के विवाह में जायन्ट्स ग्रुप बना सहारा, भेंट की गृहस्थी की सामग्री।

आई एम खान 

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। संस्था के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए क्षेत्र की एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए संस्था के सदस्य फरिश्ता बनकर सामने आए, ताकि वैवाहिक कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके और नवदंपति अपनी नई गृहस्थी की शुरुआत सुखपूर्वक कर सकें।

संस्था द्वारा दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं प्रदान कर परिवार को बड़ी राहत दी गई। इस नेक कार्य के दौरान ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, मयंक अग्रवाल, शिप्रम शर्मा, नितिन वार्ष्णेय, हर्ष रस्तोगी, विकास गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, संदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, रोटरी अनमोल गर्ग, मधुप अग्रवाल और विपुल वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!