Breaking News

बिसौली: दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ वृहद चिन्हांकन शिविर, 56 लाभार्थियों का हुआ चयन।

बिसौली: दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ वृहद चिन्हांकन शिविर, 56 लाभार्थियों का हुआ चयन।

आई एम खान 

बिसौली। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बदायूं की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु एक विशेष चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को वज़ीरगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया।

शिविर के दौरान कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। जांच प्रक्रिया के बाद कुल 56 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। इन लाभार्थियों ने कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्ट कैन, व्हीलचेयर और सुनने की मशीन के लिए आवेदन जमा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमृता सक्सेना, विशेष शिक्षक अखिलेश यादव और सहायक आदेश शंखधर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन कर्मियों ने मौके पर ही दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पंजीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!