Breaking News

बदायूं: सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया गया, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल व मिठाई। 

बदायूं: सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया गया, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल व मिठाई। 

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बदायूं। सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को डीएम रोड स्थित आवास पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल और मिठाई वितरित की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर जनहित के मुद्दे लगातार उठा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल, फैज़ान, एन.पी. सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान और सकलेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!