Breaking News

बिसौली: संविदा कर्मियों के समर्थन में बिसौली में विद्युत संघ का क्रमिक अनशन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

संविदा कर्मियों के समर्थन में बिसौली में विद्युत संघ का क्रमिक अनशन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लखनऊ स्थित शक्ति भवन के चल रहे धरने के समर्थन में बिसौली में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इं. हर्षवर्धन एक दिवसीय क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मो. हारिस को सौंपा गया।

सोमवार को अनशन पर बैठे इं. हर्षवर्धन ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा करीब पच्चीस हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को उनके कार्यों से हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन सभी हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।

इस दौरान सुरक्षा और हादसों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पिछले 49 दिनों के भीतर 56 बड़ी दुर्घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में 30 संविदा कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 26 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और ऊर्जा प्रबंधन से कड़े शब्दों में अपील की कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं।

इस विरोध प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के दौरान प्रदीप कुमार, धर्मवीर, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सीमांत, नंदलाल और सत्येंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …