Breaking News

बिसौली: हर्रायपुर कंपोजिट विद्यालय में रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण, मेधावी बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी।

हर्रायपुर कंपोजिट विद्यालय में रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण, मेधावी बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी।

आई एम खान 

बिसौली: क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में रोटरी क्लब के तत्वावधान में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल, रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल और रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पौधे रोपे।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी पूरी देखभाल करे, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक साफ-सुथरा और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले 150 बच्चों को प्रमाण पत्र और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। साथ ही, विद्यालय के विकास में रोटरी क्लब के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसा ही तालमेल बनाए रखने का आग्रह किया।

रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने हर्रायपुर विद्यालय की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का एक आदर्श विद्यालय बताया और कहा कि यहाँ के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रहे हैं। वहीं, रवि प्रकाश अग्रवाल ने क्लब की तरफ से विद्यालय को हरसंभव मदद पहुँचाने का पूरा भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम पोषण योजना के तहत ‘तिथि भोजन’ पहल के अंतर्गत रोटरी क्लब की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को ताजे फल वितरित किए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने कार्यक्रम में पहुँचे सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर अताउर्रहमान, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, शिक्षक-शिक्षिकाएं चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और …

error: Content is protected !!