Breaking News

बिसौली: मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को कई गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को कई गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजली घर से जुड़े कई गांवों में सोमवार को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण यह व्यवस्था की जा रही है।

एसडीओ बिसौली अमित कुमार ने बताया कि 9 मार्च को रतनपुर कोट बिजली घर पर बीसीबी, फ्यूज सेट और कंट्रोल पैनल बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान रतनपुर कोट बिजली घर से जुड़े गांव भानपुर, मिठामई, स्वरूपपुर, राजपुर, सराय जसु, नगला झील, कटघर, आलमपुर और भिलोलिया में कृषि और घरेलू बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

एसडीओ ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी पहले से कर लें।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!