Breaking News

बिसौली: होली मिलन समारोह में गूंजा कवि सम्मेलन, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां। आई एम खान 

होली मिलन समारोह में गूंजा कवि सम्मेलन, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां।

आई एम खान 

बिसौली। श्री अग्रवाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कवियों ने हास्य, व्यंग्य और वीर रस से भरपूर कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सोहेल अग्रवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कवि सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ ने अपनी रचना के माध्यम से होली की मस्ती को व्यक्त किया, जबकि प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’ ने आधुनिक दौर में बदलती होली पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब लोगों की होली मोबाइल तक सीमित होकर रह गई है। कवि विजय सक्सेना ‘विजय’ ने अपने काव्य में आपसी प्रेम और क्षमा का संदेश दिया।

इसके अलावा हरगोविंद पाठक ‘दीन’, साक्षी शर्मा और निशांत गोयल ने भी अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान कवियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कविताओं और रंगों से सजे इस आयोजन ने होली के उत्सव को और भी यादगार बना दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!